बीडल मंदिर में महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

सारंगपुर। फाल्गुन का मास ही फाग उत्सवों का दौर चल रहा है। नगर कि महिला मंडलो के द्वारा अलग-अलग आयोजनो के साथ फग उत्सव मनाया जाता है। इसी कडी मे बीडल मंदिर पुरानी सब्जी महिला मंडल द्वारा मे फाग उत्सव मनाया गया। बडी संख्या मे मौजूद समाज की महिलाओ ने फुल और गुलाल से श्रंगार कर भगवान के साथ होली खेली। सर्वप्रथम बीडल के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राधा कष्ण बनी महिला पत्रो पर फुल और गुलाब से श्रंगार कर भगवान के साथ होली खेली। महिला मंडल की महिलाओ ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर फुलो से होली खेल कर फाग उत्सव पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस आयोजन मे होली के साथ भजनों का दौर शुरू हुआ सारंगपुर से मंडली ने भगवान के भंजनो साथ होली के गीत गाए। जिसमें खेले नंद लाल, कैसी होली खेली रे कान्हा भांग चड गई आदि भजनो पर महिलाओ ने जमकर थिरकी।