मकान से गिरी महिला की 5 साल बाद मौत

 

उज्जैन। निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय 5 साल पहले गिरी महिला की सोमवार को मौत हो गई। भतीजे की सूचना पर पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर जांच के लिए भेजा है।

आगर रोड चक कमेंट में रहने वाली रेखा पति मोहन सिंह बंजारा 33 वर्ष मजदूरी करती थी। आज सुबह भतीजे महेश कछावा ने अपनी बुआ रेखा की मौत होने की मौत होने की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस चक कमेड पहुंची तो सामने आया कि वर्ष 2017 में ढाबा रोड स्थित गेबी साहब हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान से गिरकर घायल हुई थी। जिसके बाद से लगातार उपचार चल रहा था। चलने फिरने में नाकाम हो गई थी। घटना के दौरान जीवाजी गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। परिजनों की शिकायत पर चिमनगंज थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। जांच जीवाजी गंज थाना पुलिस को सौंपी जाएगी। 5 साल पहले हुई घटना के बाद अब मौत होने की जानकारी परिजनों द्वारा देने पर पुलिस भी हैरत में पड़ गई थी।