धरने पर बैठे कर्मचारियों की चेतावनी- मुगालते में न रहे सरकार –

प्रदेश में हम 30 करोड़ कर्मचारी हैं, तख्ता पलट कर देंगे

ब्रह्मास्त्र विदिशा। सरकार इस मुगालते में न रहे कि यूपी चुनाव फतह कर लिया है। यदि देश के 30 करोड़ कर्मचारियों ने मन बना लिया तो सरकार नहीं बन पाएगी। अभी वक्त है प्रधानमंत्री , वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री हमारी जायज मांगो को गंभीरता से लेकर पूर्ण कराए अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। अभी दो दिन की हडताल की है। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो देश का सम्पूर्ण कर्मचारी हड़ताल पर चला जाएगा। हम देश में बदलाव ला सकते है। यह धमकी भरा ऐलान जिला मुख्यालाय पर आयोजित धरना प्रर्दशन में बैठे कर्मचारी ने किया । कल से पुरानी पेंशन बहाली, केंद्रीय विभागों का निजीकरण सहित अन्य कई मांगों को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है।