छेड़छाड़ को लेकर हिंदू वादियों ने लालबाग परिसर में मेला रुकवाया : हंगामे के बीच नारेबाजी

ब्रह्मास्त्र इंदौर। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर लालबाग परिसर इंदौर में आयोजित इंदौर महोत्सव मेले को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रुकवा दिया। हंगामे की स्थिति देख सीएसपी परिहार एवं दो थाना क्षेत्र के टीआई ने मोर्चा संभाला। इस दौरान हिंदूवादीयों ने जमकर हंगामा किया।
मंच के संयोजक धीरज यादव, जगदीश खत्री , प्रवीण यादव, युवा वाहिनी प्रमुख सुमित हार्डिया, जितेंद्र साठे, रोहित पटेल शैलेन्द्र जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अपने नाम की पहचान छुपा कर विशेष वर्ग के लड़के छेड़ छाड़ जैसी घटनाएँ कर रहे हैं। विरोध में मंच के कार्यकर्ताओं के साथ छेड़छाड़ की शिकार लड़कियां भी मौजूद थीं। कार्यकर्ताओं ने वहां पर जमकर नारेबाजी भी की।