शिप्रा नदी से मिली लाश, हाथ पर लिखा दिनेश

शिप्रा नदी से मिली लाश, हाथ पर लिखा दिनेश

उज्जैन। इंदौर नागदा बायपास मार्ग पर शिप्रा नदी से मंगलवार सुबह एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है। मृतक के हाथ पर दिनेश गुदा हुआ है और 3 अंगूठियां पहन रखी है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने शांति पैलेस होटल के पीछे शिप्रा नदी में एक युवक का शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक नीले रंग की जींस और सफेद बनियान पहने हुए था। उसके बाद से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। एक हाथ पर दिनेश गुदा हुआ है और तीन उंगलियों में रत्न जड़ी और कछुआ बनी अंगूठियां पहन रखी है। लाश 24 से 36 घंटे पुरानी प्रतीत हो रही है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही उसके के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। जिले और आसपास के थानों से गुमशुदा युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।