जनवरी में होंगे दस विवाह के मुर्हूत…..जानिए कब-कब कर सकेंगे मांगलिक कार्य

इस जनवरी माह में दस दिनों तक विवाह के शुभ मुर्हूत होंगे वहीं आगामी दिसंबर तक भी विभिन्न तारीखों पर मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार
सनातन धर्म में कोई भी कार्य बिना शुभ मुहूर्त को जाने नहीं किया जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले उनका शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी होती है। खासतौर पर शादी जो जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय में से एक है और यह हमारे शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों का भी हिस्सा है। विवाह के लिए मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसका असर हमारे जीवन के साथ-साथ उस कार्य पर भी पड़ता है। आइए इस साल विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं उसके बारे में जानते हैं।

 

मुहूर्त

जनवरी 2025 विवाह का मुहूर्त – जनवरी महीने में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
फरवरी 2025 विवाह का मुहूर्त – 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
मार्च 2025 विवाह का मुहूर्त -1, 2, 6, 7 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
अप्रैल 2025 विवाह का मुहूर्त – 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल में कुल 9 शादी के मुहूर्त हैं।
मई 2025 विवाह का मुहूर्त – 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
जून 2025 विवाह का मुहूर्त – 2, 4, 5, 7 और 8 जून को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
नवंबर 2025 विवाह का मुहूर्त – 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।
दिसंबर 2025 विवाह का मुहूर्त – 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

Author: Dainik Awantika