महिला को बेहोश होने तक पीटने के बाद कुएं में फेंका,  सुबह ग्रामीणों ने निकाला

सबलगढ़। मुरैना में एक महिला को ससुरालवालों ने मिलकर बेहोश होने तक पीटा। फिर इसके बाद पास ही के कुएं में फेंक दिया। महिला ने रातभर कुएं के अंदर रिंग और लकड़ी को पकड़कर रोती रही। सुबह उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद उसे कुएं से निकाला गया। घटना मंगलवार रात सबलगढ़ की है। यहां अंजू शर्मा (27) को उसके पति कुलदीप शर्मा, सास प्रीति शर्मा, ससुर रामप्रकाश शर्मा और देवर संदीप शर्मा ने मिलकर पीटा और कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद महिला अपने पिता और बहन के साथ सबलगढ़ थाने पहुंची। यहां ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Author: Dainik Awantika