चीन में कोरोना से कोहराम, शंघाई में लॉकडाउन

ब्रह्मास्त्र शंघाई। चीन में बुधवार को 20,000 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरूआत के बाद से एक दिन में रिपोर्ट की जाने वाले दैनिक मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि मार्च तक चीन ने लॉकडाउन, ग्रुप टेस्टिंग और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर सख्त प्रतिबंधों के साथ दैनिक मामलों को कंट्रोल कर रखा था। लेकिन हाल के हफ्तों में इसमें बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है।
आपको बता दें कि चीन में बुधवार को संक्रमण के 20,472 केस दर्ज किए गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि कसी भी मरीज की जान नहीं गई।
शंघाई में क्वारंटाइन सेंटर पर कोविड पॉजिटिव मरीजों की भारी भीड़ है। कोविड-पॉजिटिव शिशुओं और बच्चों को माता-पिता से अलग किया जा रहा है। इस नीति ने पीड़ित परिवारों की चिंता और बढ़ा दी है।
अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई का कोरोना के राष्ट्रीय आंकड़ों में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। शंघाई के एक शीर्ष अधिकारी ने माना है कि इससे निपटने के लिए अपर्याप्त तैयारी थी।