डोनाल्ड ट्रम्प आज रात  10 बजे लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ 

वॉशिंगटन। 1980 की बात है। 34 साल के डोनाल्ड ट्रम्प एक अमेरिकी मैगजीन को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा जाता है- आप राजनीति के बारे में क्या सोचते हैं? ट्रम्प जवाब देते हैं, “राजनीतिक जीवन निर्दयी होता है, जो काबिल होते हैं वे बिजनेस करते हैं। 1980 के 45 साल बाद वही ट्रम्प दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले हैं। वे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में भारतीय समयानुसार आज रात करीब 10 बजे शपथ लेंगे। अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में करीब 700 अमेरिकियों के सामने डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, डोनाल्ड ट्रम्प और उनके उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान ट्रम्प का बायां हाथ बाइबल पर होगा। शपथ ग्रहण में बाइबल राष्ट्रपति की पत्नी के हाथों में होती है। ट्रम्प के केस में उनकी पत्नी मेलानिया बाइबिल पकड़ेंगी।

Author: Dainik Awantika