पुलिस ने पकड़ा तो बदमाश ने थाने में काटा खुद का गला

उज्जैन। घरों पर पत्थर फेंक रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा और थाने लाई तो उसने खुद का गला काट लिया। अस्पताल लाने पर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा। उसे भर्ती किया जाता उससे पहले वह भाग निकला। किशनपुरा में रहने वाली शर्मिला जाटवा और उसके पति को मुकेश जाटवा को पुलिस ने जहरीली शराब के साथ पकड़ा था। दोनों को दोपहर में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इस बीच शाम को क्षेत्र में रहने वाला बदमाश मिलिंद पिता मुकेश जाटवा 27 वर्ष उनके घर पहुंचा और पत्थर फेंकना शुरु कर दिये। वह नशे की हालत में था, उसने आसपास रहने वालों के घरों पर भी पत्थर फेंके। इस बीच लोगों ने माधवनगर पुलिस को सूचना दी। डायल हंड्रेंड पहुंची और मिलिंद को पकड़कर थाने लाया गया। डायल हंड्रेंड से उतारकर उसने अंदर ले जा गया, उसी दौरान बदमाश ने ब्लेड निकालकर अपना गला काट लिया। घटना देख थाने में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन परिसर में खड़ी 108 एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद भाग निकला। टीाअई मनीष लोधा ने बताया कि बदमाश के खिलाफ आधा दर्जन अपराध दर्ज है। उसके पिता कलेक्ट्रेट कार्यालय में बाबू है।