मेरठ में 5 हत्याओं का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी था

मेरठ। मेरठ में पति, पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गया। SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने आरोपी को घेरा तो फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में आरोपी के सीने में गोली लग गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ लिसाड़ी गेट के पास हुई। आरोपी नईम बाबा 50 हजार का इनामी था। SSP ने बताया- नईम दिल्ली और महाराष्ट्र में हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। वह अपना वेष और नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस को इसकी तलाश थी। नईम ने 9 जनवरी को अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार की हत्या की थी। इस हत्याकांड में उसका दूसरा साथी फरार चल रहा है। उस पर भी 50 हजार रुपए का इनाम है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

Author: Dainik Awantika