मध्यप्रदेश के उद्यमी शैली होल्कर और मराठी लेखक मारुति भुजंगराव को पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। गोवा स्वतंत्रता आंदोलन की सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, मध्यप्रदेश के उद्यमी शैली होल्कर और मराठी लेखक मारुति भुजंगराव को पद्मश्री दिया जाएगा। दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला, सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश, दक्षिण भारतीय संगीतकार पी. दत्चनमूर्ति, फल किसान एल. हैंगथिंग को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास, कुवैत की योग टीचर शेखा ए जे अल सबा, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर, नगालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वाद्य यंत्र थविल वादक पी दत्ताचनामूर्ति को पद्म श्री मिलेगा। इनके अलावा भजन भेरू सिंह चौहान, उपन्यासकार जगदीश जोशीला भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।

Author: Dainik Awantika