भोपाल। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इसमें मध्यप्रदेश की 5 हस्तियों को भी पद्मश्री सम्मान मिला है। इनमें शैली होल्कर, जगदीश जोशीला और भेरू सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। भेरू सिंह इंदौर जिले के महू के रहने वाले हैं। वे निर्गुण कबीर गायक हैं। शैली होलकर ने महेश्वर में एक हैंडलूम स्कूल की स्थापना की। जगदीश जोशीला निमाड़ी उपन्यासकार हैं। इसके अलावा बुधेंद्र कुमार जैन को मेडिसिन में और हरचंदन सिंह भट्टी को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान मिला है।