इंदौर। इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री यादव इसके बाद बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आईपीएस आदित्य सिंघानिया ने किया। उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार पूजा पाटीदार ने किया। समारोह में परेड के साथ विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली गई। परेड में सीमा सुरक्षा बल (सशस्त्र), आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (प्रथम बटालियन), 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस (पुरुष) जिला पुलिस बल (महिला) जिला होमगार्ड सशस्त्र, जिला यातायात पुलिस बल, वन विभाग, एनसीसी, शौर्य दल, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस और सृजन दल आदि प्लाटून शामिल रहे। साथ ही बैंड भी परेड में शामिल रहा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत किया।