ट्रेवल्स संचालक-ड्रायवर ने 3 भाईयों पर किया जनलेवा हमला -रिक्शा टकराने पर मारे चाकू, एक की हालत गंभीर, संचालक हिरासत में

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  ट्रेवल्स की चार पहिया गाडी से रिक्शा टकराने की बात पर सोमवार देर शाम 3 भाईयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। एक की हालत नाजुक होने पर चरक भवन से डॉक्टरों ने रैफर किया गया है। 2 को उपचार के लिये चरक भवन में भर्ती किया गया है।
महाकाल थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार ने बताया कि पिपलीनाका पर रहने वाला गोविंद उर्फ विनोद पिता किशोर राठौर 26 वर्ष आटो रिक्शा चलता है। गदापुलिया पर श्रीश्याम टूर एंड ट्रेवल्स के सामने से रिक्शा लेकर जा रहा था, ट्रेवल्स के चार पहिया वाहन से टकरा गया। ट्रेवल्स संचालक मयूर गुप्ता और उसके ड्रायवर कृष्णपाल ने उसे रोक लिया और विवाद करने लगे। विनोद ने अपने भाईयों को जानकारी दी। भाई अजय राठौर और राहुल गदापुलिया पहुंचे। तभी ट्रेवल्स संचालक और उसके ड्रायवर ने साथियों के साथ मिलकर चाकूबाजी शुरू कर दी। विनोद को चाकू के गहरे घाव लगने लहूलुहान हो गया। बचाने में  राहुल की जांच पर चाकू लगा और अजय के पेट और पैर पर चाकू लगे है। चाकूबाजी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तीनों घायल भाईयों को चरक भवन उपचार के लिये भेजा गया। जहां विनोद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रैफर किया है। घायल भाईयों को कहना था कि मामूली बात पर ट्रेवल्स चालक ने ड्रायवर ओर साथी के साथ मिलकर चाकू मारे है। हमला करने वालों की संख्या आधा दर्जन के लगभग थी।
संचालक हिरासत में, पूछताछ जारी
थाना प्रभारी परिहार ने बातया कि चाकूबाजी में ट्रेवल्स संचालक मयूर और ड्रायवर कृष्णपाल के नाम सामने आते ही संचालक मयूर गुप्ता को भागने से पहले हिरासत में ले लिया है। ड्रायवर की तलाश में एक टीम रवाना की गई है। मयूर से पूछताछ कर अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है। घायल विनोद को तीन से चार चाकू लगना सामने आ रहा है। डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद ही चाकू के घावों की जानकारी सामने आ पायेगी। डॉक्टरों ने उसकी हालत होना बताई है।
मार्ग पर दिनभर खड़ी रहती है गाड़ियां
महाकाल लोक बनने के बाद रेलवे स्टेशन से लेकर गदापुलिया तक दर्जनों होटले खुल गई है। होटल वालों ने ट्रेवल्स एजेंसी भी चालू कर ली है। वहीं कई चार पहिया वाहन चालको को कमीशन पर रख लिया है। जिसके चलते इनके वाहन दिनभर मार्ग पर खड़े रहते है। जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। रेलवे स्टेशन से गदापुलिया का मार्ग महाकाल लोक जाने के लिये सबसे व्यस्तम मार्ग बन चुका है। देर शाम हुई चाकूबाजी की घटना भी इसी का परिणाम होना सामने आया। ट्रेवल्स संचालक ने मार्ग पर ही अपना वाहन खड़ा कर रखा था।

Author: Dainik Awantika