छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। सूचना पर बीजापुर से बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया। पिछले एक महीने में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 50 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं।
जवान शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। कॠ सुंदरराज पी का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। सर्च आपरेशन भी चलाया जा रहा है।
20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस आॅपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Author: Dainik Awantika