दैनिक अवंतिका उज्जैन।उज्जैन में 14 से 16 फरवरी तक वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 2025 होने जा रहा है। कालिदास अकादमी परिसर में होने वाले इस आयोजन में दुनिया के 22 देशों के योग गुरु, बड़े लीडर, प्रोफेसर, आध्यात्मिक गुरु, विचारक एवं विद्वान जुटेंगे। खास बात यह है कि ये लोग अपने देशों से जल लेकर आएंगे और यहां ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन कर जल से अभिषेक करेंगे।
आयोजन के संयोजक डॉ. विक्रांत तोमर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में एक चेतना, एक अस्तित्व विषय के अंतर्गत 22 देशों के विद्वान कई प्रमुख विषयों पर मंथन करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश और दुनियाभर के लोगों में शांति व सद्भावना का संदेश देना है। पूरा आयोजन अंग्रेजी भाषा में होगा। आयोजन के दौरान 14 फरवरी की शाम को प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की भजन संध्या भी होगी।
5 महाद्वीप के विद्वान भी आएंगे
दुनियाभर की मिट्टी एकत्रित करेंगे
इस पूरे आयोजन में दुनियाभर के लोग एकत्रित होकर एक पृथ्वी, एक जल और मिट्टी का संदेश भी देंगे। इसमें पांच महाद्वीप के लोग भी जुटेंगे। सभी अपने देश से जल के साथ मिट्टी भी लाएंगे। इससे एक परिवार, एक भविष्य का संदेश निकलकर आएगा। आयोजन के माध्यम से जी 20 मिशन के संदेश का पालन करते हुए एक चेतना, एक अस्तित्व को भी बढ़ावा देना उद्देश्य रहेगा। जापान से जल पर रिसर्च करने वाले, आस्ट्रेलिया के सीईओ, अमेरिका-कनाडा के नामी लोग भी पहुंच रहे है।डॉ. तोमर ने बताया ये सब लोग 2-2 घंटे के सेशन में अपनी बात रखेंगे। स्टूडेंट्स के लिए अलग सेशन होंगे, आध्यात्मिक शांति की स्थापना, राजनीतिक-भौगोलिक वातावरण में शांति की स्थापना पर विचार, तनाव को कम करने, संबंधों को सुधारने जैसी हर थीम पर दो घंटे का कार्यक्रम होगा