जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वर्चुअली इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सनातन धर्म आलयम के महाकुंभभिषेकम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और प्रधानमंत्री जोको विडोडो भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं जकार्ता के मुरुगन मंदिर के महाकुंभभिषेकम जैसे कार्यक्रम का हिस्सा बन रहा हूं। राष्ट्रपति प्रबोवो की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया है। मैं फिजिकली भले ही जकार्ता से सैकड़ों किमी दूर हूं, पर मेरा मन इस आयोजन के उतने ही करीब है जितना भारत इंडोनेशिया के आपसी रिश्ते। पीएम ने आगे कहा भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते सिर्फ जियोपोलिटिकल नहीं है। हम हजारों साल पुराने संस्कृति और इतिहास से जुड़े हैं। हमारे रिश्ते विरासत, ज्ञान, विश्वास और साझी आस्था, अध्यात्म का है। हमारा संबंध भगवान मुरुगन, भगवान राम और भगवान बुद्ध का है।