उज्जैन। घटिया तहसील के भाजपा विधायक सतीश मालवीय के भाई मंगल सिंह ने आज सुबह अपने पुत्र अरविंद सिंह को गोली मार दी। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई घटनाक्रम माकडोन थाना क्षेत्र का होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि घायल अरविंद सिंह को उपचार के लिए उज्जैन रेफर किया गया है जिसके सिर में गोली लगी है। घटिया भाजपा विधायक सतीश मालवीय के पिता नगुलाल मालवीय पूर्व विधायक रह चुके हैं। मामला आपसी परिवारिक बात का है। घटना को 12 बोर की बंदूक से अंजाम दिया गया है। सूत्र का कहना था कि अरविंद की मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस ने घायल होने की बात कही है।