ब्रह्मास्त्र उज्जैन
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सोमवार को सुबह महाकाल दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सिंहस्थ 2028 के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करने निकल गए। निरीक्षण की शुरूआत उन्होंने महाकाल मंदिर से ही की। सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर यह प्रदेश के बड़े प्रशासनिक अधिकारी का पहला दौरा माना जा रहा है। राजोरा ने उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर बड़ी बैठक भी ली है। आपको यह भी बता दें कि राजोरा उज्जैन में कलेक्टर रह चुके हैं। उन्हें यहां के बारे में काफी नॉलेज है। इसलिए राज्य शासन ने सिंहस्थ निर्माण के कार्यों के तकनीकी परीक्षण के लिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। राजोरा के साथ उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी आईजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, संयुक्त संचालक जनसंपर्क अरुण राठौर उपस्थित रहे।