पति-पत्नी के बीच विवाद और पुलिस की समझाईश के बाद पति ने लगाई फाँसी

सुसनेर। समीप के ग्राम मगरिया में बुधवार की रात्रि में शराब के चलते पत्नि पत्नि के बीच विवाद के बाद दोनो को थाने लेकर आई थी। समझाईश के बाद पुलिस ने दोनो को छोड दिया किन्तु सुबह खबर आई कि पति ने सुबह घर के छज्जे में रस्सी डालकर फॉसी लगा ली। पुलिस को सूचना मिलने के बाद सुबह ग्राम में पहुंची तथा लाश को पोस्टमार्डम के लिए सुसनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई जहॉ पोस्टमार्डम करवाकर लाश परिजनों को सौपी। जानकारी के अनुसार भेरूलाल पिता गंभीर लाल बागरी निवासी मगरिया का शराब के नशे में अपनी पत्नी रामकन्या के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद भेरूलाल के भतीजे रामचंद्र ने डायल 100 को फोन लगाकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर रात्रि करीब 10 बजे पुलिस गांव पहुंची तथा भेरूसिंह व उसकी पत्नि सहित इनकी दो बेटी राधा धर्मकुवॅर सहित एक बेटे को लेकर थाने पहुंचे थे। रामकन्या के द्ववारा पुलिस को बताया था कि उसका पति रोज शराब पीकर उसे मारता था। पुलिस ने दोनो को समझाईश देकर वापस लोटा दिया। पुलिस की समझाईश के बाद भेरूलाल रात्रि 11 बजे अपने गांव मगरिया पैदल सुसनेर से निकला था। तथा रामकन्या अपने भाई के साथ अपने पियर पिपलिया नानकार आ गई। इस बीच सुबह 5 बजे भेरूलाल का भाई मोहन दुध निकालने के लिए घर गया तब भेरूलाल की लाश को घर के छज्जे पर लटका पाया। इसी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भेरूलाल को अस्पताल लेकर आई जहॉ पोस्टमार्डम करवाकर लाश को परिजनों को सौपा।
पत्नी ने जताई थी फॉसी लगाने की आंशका
इस पूरे घटनाक्रम में यह बात भी सामने आई हैं। पत्नि रामकन्या के द्ववारा पुलिस को बताया था कि उसके पति भेरूलाल को नही छोडा जाए नही तो यह फॉसी लगा लेगा। रामकन्या के अनुसार उसका पति फॉसी लगाने की बात कह रहा था। रामचन्द्र ने पत्रकारों पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुवें बताया कि पुलिस अगर भेरूलाल को नही छोडती तो वह फॉसी नही लगाता।
ग्राम मगरिया में फॉसी लगाने वाले भेरूलाल को डायल 100 के माध्यम से सुसनेर बुधवार की रात्रि में सुसनेर पुलिस थाने लेकर आया गया था इसकी मुझे जानकारी नही हैं। में इस संबध में जानकारी लेकर ही कुछ बता पाऊगा।
विजय सागरिया
थाना प्रभारी सुसनेर