सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- दूध की दुकान खोलेंगे, शराब की दुकान बंद करवाएंगे

नर्मदापुरम। नर्मदा जयंती महोत्सव और नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर सेठानी घाट के जलमंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां नर्मदे का अभिषेक किया। जलमंच से सीएम बोले- नर्मदापुरम और यहां के घाट स्वर्ग जैसे लग रहे हैं। सीएम ने सेठानी घाट बनाने वाली जानकीबाई सेठानी का भी स्मरण किया। सीएम ने कहा- दूध की दुकान खोलेंगे, शराब की दुकान बंद करवाएंगे। एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शहर के सभी घाटों पर पहुंचकर मां नर्मदा का पूजन किया। 2 लाख दीपों से नर्मदा के घाटों पर शाम को दीपदान किया गया। आटे के दीपक मछलियों के खाने के काम आएंगे। 8 दिनों से समूह की महिलाएं, जेल में बंद कैदी और स्थानीय समाज संगठन, दिव्यांग बच्चे दीपक बनाने में लगे थे।

Author: Dainik Awantika