दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 प्रतिशत वोटिंग, पिछली बार से 2 प्रतिशत कम मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। इस बार 60.44% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 66.25% वोटिंग नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में और सबसे कम 56.31% वोटिंग साउथ-ईस्ट दिल्ली में हुई। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 60.44% वोटिंग हुई है। हालांकि यह आंकड़ा फाइनल नहीं है। गुरुवार को यह फाइनल होगा।

Author: Dainik Awantika