10 ग्राम सोना पहली बार साढ़े 84 हजार रुपए के पार, 36 दिनों में 8495 रुपए कीमत बढ़ी

नई दिल्ली। सोना बुधवार यानी 5 फरवरी को लगातार तीसरे दिन आल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,647 रुपए बढ़कर 84,657 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सोना 83,010 रुपए प्रति दस ग्राम के आलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में भी बुधवार को तेजी रही। ये 1,632 रुपए महंगी होकर 95,425 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,793 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना आल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Author: Dainik Awantika