साबयर सुरक्षा से छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

उज्जैन। डिजीटल अरेस्ट के साथ आॅनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में सायबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस ने सेल्फ क्लिक सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान 1 से 11 फरवरी तक शुरू किया है। अभियान में जिले की पुलिस विद्यालयो में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने पहुंच ही है। गुरूवार को नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई टीम के साथ शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों के साथ शिक्षको को भी सायबर क्राइम के प्रति जागरूक होने की जानकारी दी गई। अभियान में माकडोन  थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने टीम के साथ ग्राम करेडी के विद्यालय पहुंचकर संवाद किया। टीम ने ग्राम बगवाड़ा में ग्रामीणों की चौपाल लगाई और सायबर क्राइम से बचने के लिये जागरूकता अभियान की जानकारी दी।
उज्जैन। खाचरौद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा युवक दुर्गालाल धाकड़ निवासी रतलाम गिर गया था। उसका एक पैर कट गया था। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिये रतलाम रैफर किया गया था। जहां बुधवार-गुरूवार रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रिश्तेदार के यहां शादी में आया था। वापस लौटते समय हादसा हो गया।

Author: Dainik Awantika