बजट सत्र में आज भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन मामले में केंद्र को घेरेगा विपक्ष

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। भारतीयों के अमेरिका से डिपोर्टेशन मुद्दे पर विपक्ष हंगामा कर सकता है। गुरुवार को भी विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ सांसद हाथों में हथकड़ी पहने नजर आए थे। उनका कहना है कि हमारे नागरिकों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया गया। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि अमेरिका से भारतीयों का डिपोर्टेशन पहली बार नहीं है। यह 2009 से हो रहा है। हम कभी भी अवैध मूवमेंट के पक्ष में नहीं हैं। इससे किसी भी देश की सुरक्षा में खतरा पैदा हो सकता है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। उनकी 92 मिनट की स्पीच सरकार के सबका साथ- सबका विकास पर फोकस रही। इसके जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने अपने भाषण में बाबा साहेब अंबेडकर, आरक्षण, UCC, आदिवासी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, नारीशक्ति और इमरजेंसी का जिक्र किया। कांग्रेस और विपक्ष को घेरने के लिए कविताएं पढ़ीं।

Author: Dainik Awantika