साओ पाउलो। ब्राजील के साओ पाउलो में शुक्रवार को प्लेन क्रैश में 2 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक हादसा स्थानीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ। किंग एयर F90 प्लेन प्लेन इमरजेंसी लैंडिग की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंडिंग के बाद प्लेन एक बस से जा टकराया। इसके बाद प्लेन में आग लग गई जिसमें 2 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं बस में बैठी एक महिला प्लेन के मलबे से टकराने की वजह से गंभीर तौर पर घायल हो गई है। इसके अलावा एक बाइक सवार शख्स में मलबे की चपेट में आने से गंभीर तौर पर घायल है। प्लेन साउथ रियो ग्रांडे से डो सुल जा रहा था। प्लेन टेकऑफ के बाद 5 किमी दूरी भी तय नहीं कर पाया। विमान को इमरजेंसी लैंडिंग की जरुरत क्यों पड़ी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।