मजदूरों पर रेत से भरा डंपर पलटा, चार लोगों की मौत

गांधीनगर। गुजरात के बनासकांठा में थराद तालुका के खेगरपुरा गांव में मजदूरों पर रेत से भरा डंपर पलट गया। जिससे चार मजदूर उसके नीचे दब गए। क्रेन और बुलडोजर की मदद से नीचे फंसी महिलाओं और बच्चे को बाहर निकालने में करीब दो घंटे लग गए। मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं और एक बच्चा है। मरने वालों की पहचान रेणुकाबेन गनावा (24), सोनलबेन निनामा (22), इलाबेन भाभोर (40) और रुद्र (2) के रूप में हुई है।

Author: Dainik Awantika