उत्कृष्ट सेवा को लेकर जैन मुनियों ने 1200 पुलिस पुलिसकर्मीयों का किया सम्मान

उज्जैन के कार्तिक मेला मैदान पर निर्मित हुई क्षत्रिय कुंड नगरी में चल रहे श्री वीर विश्व अर्ध जन्मशताब्दी महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को 1200 पुलिसकर्मीयों को सम्मानित किया गया | दरअसल ये वे पुलिस कर्मी है जिन्होंने कोरोना काल से लेकर अब तक विभिन्न कार्यो में विशेष सेवा दी है | ख़ास बात यह है की यहाँ पहली बार इतनी अधिक संख्या में पुलिसकर्मीयों का सम्मान हुआ है | यहाँ सभी थाना प्रभारी, सीएसपी , डीएसपी एडिशनल एसपी मोजूद रहे है | मंच पर खुद भाजपा विधायक पारस जैन भक्ति में झूमते नजर आए |