कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक की जालंधर की रहने वाले साढ़े 3 फुट की सुप्रीत कौर से शादी हुई है। सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है। शादी के लिए वह अपने घर जालंधर में आई थी। दोनों ने शनिवार को जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए। शादी के बाद डांस करते हुए के वीडियो सामने आए हैं। आज, सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव का रहने वाला है। पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक छोटा भाई राहुल मलिक भी है। पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 हजार फॉलोअर हैं। उसने अपने अकाउंट्स पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति लिखा हुआ है। वह अपनी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है।