सोना पहली बार साढ़े 85 हजार रुपए के पार, इस साल दाम 90 हजार से अधिक पहुंचने की संभावना

नई दिल्ली। सोना आज यानी 10 फरवरी को आॅल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 966 रुपए बढ़कर 85,665 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के आॅलटाइम हाई पर था। चांदी में भी आज बढ़त रही। 1 किलो चांदी की कीमत 132 रुपए बढ़कर 95,533 रुपए किलो पर पहुंच गई है। कल चांदी का भाव 95,391 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना आॅल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। बता दें कि इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,503 रुपए बढ़कर 85,665 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,516 रुपए बढ़कर 95,533 रुपए पर पहुंच गया है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,210 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,060 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,060 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,060 रुपए है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,110 रुपए है।

Author: Dainik Awantika