उज्जैन। मदकोटा और लसुडिया के बीच रविवार-सोमवार रात हुई दुर्घटना में चाचा भतीजे घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिये उज्जैन लाया गया, जहां उपचार के दौरान चाचा की मौत हो गई।
बडौद के पिपलोन में रहने वाला नरवर पिता अनारसिंह 45 वर्ष अपने भतीजे गोपाल पिता भरतसिंह के साथ मान के कार्यक्रम में शामिल होने चौमेला गया था। रात में वापस लौटते समय सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर घायल हो गये। उन्हे उपचार के लिये समीप अस्पताल भेजा गया। जहां से उज्जैन रैफर किया गया। परिजन भी जानकारी मिलने पर उज्जैन पहुंचे थे। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ घंटे बाद नरवरसिंह की मौत हो गई। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। घायल भतीजे का उपचार चल रहा है।गुजरात के श्रद्धालु की थमी सांस
सोमवार को गुजरात के जामनगर से बस में सवार होकर कई श्रद्धालु आये थे। मक्सीरोड ताजपुर से गुजरते समय एक श्रद्धालु पुरूषोत्तम पिता हीरा भाई 70 वर्ष की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हे बस से उतारकर चरक भवन लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो सांसे थम चुकी थी। आशंका जताई गई कि हार्ट अटैक हुआ है। मामले की सूचना पंवासा थाना पुलिस को देने के बाद शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया ह
उज्जैन। देवासरोड पर सोमवार रात 10 बजे के लगभग रफ्तार से दौड़ती कार अनियंत्रित होने के बाद क्षिप्रा विहार ब्रिज के पास सड़क मार्ग से उतरने के बाद झाडियों में जा गिरी। घटनाक्रम सामने आते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में सवार चालक निकलकर चला गया था। मामले की जानकारी लगने पर नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई आरपी वेद ने बताया कि कार पर करणी सेना लिखा हुआ है। घटनास्थल पर किसी प्रकार की जनहानि होना सामने नहीं आई है। नम्बर के आधार पर चालक और मालिक की तलाश की जायेगी। कार को झाडियों से निकालने के लिये क्रेन को बुलाया जायेगा।