मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम स्थलों का कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण किया

कलेक्टर ने विक्रमोत्सव 2025 और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों का जायजा लिया

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 15 फरवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह किया। कलेक्टर सिंह ने कालिदास संस्कृत अकादमी का दौर कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को लेवलिंग, सौंदर्यीकरण, रंगाई पुताई का का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लाइट, साउंड की व्यवस्था, आवश्यक संकेतक, बैरीकेडिंग, यातायात, पार्किंग व्यवस्था आदि तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Author: Dainik Awantika