हाथों में थामी खजूर की डाली, मनाया पाम संडे

उज्जैन। ईसाई समुदाय कोरोना काल के बाद अपना पहला पर्व मना रहा है। आज शाम संडे होने पर समाज जनों ने हाथों में खजूर की गाली थाम कर जुलूस निकाला। शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।
कोरोना संक्रमण को लेकर 2 साल से तीज त्यौहार और धार्मिक पर्वों के बनाए जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। लेकिन अब संक्रमण से मुक्त हो चुके शहर में सभी धर्मों के कार्यक्रम क्षमता के साथ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज ईसाई समुदाय द्वारा पाम संडे का पर्व मनाया गया। हजारों साल पहले ईसाई समाज के प्रभु यीशु का यरूशलम में प्रवेश करने के दौरान उनके अनुयायियों द्वारा हाथों में खजूर की डाली लेकर लहराते हुए उनका अभिवादन किया गया था। किसी की याद में समाज जन प्रति वर्ष पाम संडे का पर्व मनाते हैं। सुबह 8 बजे समाज के दो प्रमुख चर्च देवास रोड स्थित मसीही मंदिर और मारिया नगर स्थित कैथोलिक चर्च से जुलूस निकाला गया। समाजजन हाथों में खजूर की जली लेकर प्रभु यीशु के गीत गाते हुए फ्रीगंज क्षेत्र के मार्गो से गुजरते हुए पुनः चर्च पहुंचे जहां प्रार्थना सभा के बाद पाम संडे का पर्व समाप्त हुआ। आगामी शुक्रवार को समाज जन गुड फ्राइडे का पर्व मनाएंगे इस दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। तीसरे दिन रविवार को ईस्टर पर्व की आराधना होगी। इस दिन प्रभु यीशु पुनः जी उठे थे। आज शाम संडे के साथ ही समाज जन दुख भोग सप्ताह में डूब जाएंगे। जिसमें सूली पर चढ़ाए जाने से पहले प्रभु यीशु को मिली यातना को याद किया जाएगा।

You may have missed