इस्कॉन मंदिर में त्रयोदशी पर मनाई  नित्यानंद प्रभु की 19 वीं वर्षगांठ – संतों के प्रवचन, आरती के साथ गीता जी का विरतण किया गया

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में त्रयोदशी पर नित्यानंद प्रभु की 19 वीं वर्षगांठ मनाई गई। सुबह 4.30 श्री राधा मदन मोहन जी की मंगल आरती से यह उत्सव आरंभ किया गया।

मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया भक्ति चैतन्य स्वामी महाराज, चंद्रमौली स्वामी महाराज, भक्ति प्रेम स्वामी महाराज ने भक्तों को कथा में नित्यानंद प्रभु के कृतित्व व व्यक्तित्व के बारे में बताया। सुबह 7 बजे भक्ति चैतन्य स्वामी महाराज ने कथा कही। सुबह 8.30 बजे दर्शन आरती की गई। सुबह 9 बजे चंद्रमौली स्वामी महाराज के प्रवचन हुए। सुबह 9.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीमद् भागवत गीता आदि ग्रंथों का वितरण किया गया। सुबह 10.30 बजे से अभिषेक हुआ। दोपहर में 12.15 बजे महाआरती व शाम 7 बजे संध्या आरती के बाद फिर प्रवचन सत्र आयोजित हुए। सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में इस्कॉन के भक्त उमड़े। 

Author: Dainik Awantika