रायपुर। रायपुर के बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से बुधवार को एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है युवक ने मरने से पहले फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। वारदात तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम विजय बसोने है। एमपी के बालाघाट का रहने वाला था। रायपुर में किराए के मकान में रहकर कचना के एक होटल में अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन वहां सैलरी कम थी। बेबीलोन टावर में नौकरी की तलाश में आया था। नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर कूद गया। बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गिरते हुए नजर आ रहा है। जैसे ही फर्श पर गिरता है, धड़ाम से आवाज आती है। हाथ हलके से हिलते हैं और उसकी मौत हो जाती है। पैर से चप्पल निकलकर दूर फेंका जाते हैं।
विजय जमीन पर पैरों के सहारे गिरा, जिससे उसके पैर की हड्डियां बुरी तरह टूट गई। रीढ़ की हड्डियां भी डैमेज हो गई हैं। जमीन पर सिर डायरेक्ट नहीं टकराने की वजह से युवक का ब्लड ज्यादा नहीं बहा। हालांकि सिर में भी चोटें आई हैं। विजय रायपुर के पंडरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची है। यहां उसके पिता और पत्नी साथ रहते हैं, जबकि उसकी मां बालाघाट में रहती हैं। बुधवार की सुबह अपने घर में नाश्ता नहीं किया। तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद वह अस्पताल की फाइल लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि मौत से पहले विजय के पास उसकी पत्नी ने फोन किया था। पत्नी ने ऐसे हॉस्पिटल गए कि नहीं गए यह पूछा। विजय ने कहा कि वह घर आकर बात करेगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। विजय की पत्नी टेलर का काम करती हैं। किडनी से जुड़ी बीमारी थी। इलाज में बहुत पैसे खर्च हो रहे थे। वह कर्ज में भी था।