ड्राइवर ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चढ़ा दी कार, 20 लोग घायल, इनमें कई बच्चे भी

म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक शख्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। घटना म्यूनिख के डाउनटाउन इलाके के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मिनी कार को बरामद किया है। फायर सर्विस के मुताबिक हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अभी यह साफ नहीं है कि लोगों को जानबूझकर टक्कर मारी गई या नहीं। म्यूनिख के मेयर डाइटर राइटर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना के वक्त सर्विस वर्कर्स यूनियन के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Author: Dainik Awantika