महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को लगाएंगे डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो चुका है। तैयारियां की जा रही हैं। महाकुंभ में शुक्रवार को फिर श्रद्धालुओं की भीड़ है। शाम 4 बजे तक 79.73 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 49.93 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज की सड़कों पर जाम लगा है। सुलेमसराय इलाके में 1 किमी तक वाहनों की लाइन लगी है। इसके अलावा महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वाले 54 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अब तक एफआईआर हुई है। नैनी ब्रिज पर भी सुबह 1.5 किमी लंबा जाम लगा है। संगम क्षेत्र में भीड़ बढ़ने से कई बैरियर पर लोगों को रोक दिया गया है। पुलिस लगातार अनाउंस कर रही है कि श्रद्धालु संगम क्षेत्र खाली होने का इंतजार करें।

Author: Dainik Awantika