दैनिक अवन्तिका उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से खड़े होकर दर्शन किए और भगवान महाकाल को नीले रंग का मखमली दुपट्टा अर्पित किया।
पुजारी राजेश शर्मा, आकाश शर्मा ने उनका पूजन संपन्न कराया। मुख्यमंत्री यहां मंदिर के पीछे निर्मित रुद्र सागर पर बने पैदल पुल का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान वे भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने भी आए। पंडे, पुजारियों ने मंत्रोच्चार कर उनका पूजन संपन्न कराया। इसके बाद स्वागत अभिनंदन भी किया। मंदिर समिति की ओर से भी मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।