नवरात्र पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर जेएनयू में हंगामा

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच हंगामा हुआ है। कहा जा रहा है कि नवरात्रा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन खाने और परोसने के मसले पर ये हंगामा हुआ है। दिल्ली स्थित जूएनयू विश्वविद्यालय के अंदर लेफ्ट विंग और एबीवीपी के स्टूडेंट विंग के बीच झड़प हुई है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन के होश उड़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, लेफ्ट विंग के छात्रों ने अइश्ढ के छात्रों पर मांसाहारी भोजन खाने से रोकने का आरोप लगाया है। वहीं अइश्ढ के स्टूडेंट ने रामनवमी पूजा के दौरान हॉस्टल में पूजा करने से रोकने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले की शिकायत खठव प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दी गई है। जबकि, खठव प्रशासन मामले की पड़ताल करवाने में जुट गया है।

You may have missed