नई दिल्ली। एसोसिएशन आॅफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे को लेकर सोमवार को रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सबसे ज्यादा 4340.47 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 1225.12 करोड़ रुपए मिले। एडीआर ने रिपोर्ट में बताया कि पार्टियों को चंदे का बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड से मिला है। भाजपा ने अपनी कमाई का कुल 50.96% यानी 2211.69 करोड़ रुपए खर्च किया है। वहीं कांग्रेस ने अपनी इनकम में से 1025.25 करोड़ रुपए यानी कि 83.69 प्रतिशत पैसा खर्च किया। सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का 74.57 एडीआर हिस्सा अकेली भाजपा को मिला है। बाकी 5 दलों को 25.43 एडीआर चंदा मिला है। आप को चंदे में 22.68 करोड़ रुपए मिले जबकि पार्टी ने 34.09 करोड़ रुपए खर्च किए। सीपीआई (एम) को 167.636 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जिसमें से उसने 127.283 करोड़ रुपए खर्च किए। बहुजन समाज पार्टी को 64.7798 करोड़ रुपए मिले और पार्टी ने 43.18 करोड़ रुपए खर्च किए।