दैनिक अवंतिका उज्जैन।
सोमवार को सैकड़ो किसानों ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय के बाहर हुआ। बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी कर कलेक्टर कार्यालय के बाहर रैली के रूप में पहुंचे और धरना देकर अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सोंपा। यह विरोध प्रदर्शन सिंहस्थ क्षेत्र व विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ था। आंदोलन कर रहे किसानों का कहना था कि विक्रम उद्योगपुरी का फेस टू का विस्तारीकरण हो रहा है उसमें कई किसानों की कृषि भूमि को अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि कोई भी किसान 1 इंच भी जमीन देने को तैयार नहीं है। आपत्ति दर्ज करवाने के बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है ना ही उनकी मांगे मानी जा रही है। किसानों की मांग है कि उनकी भूमि की गाइडलाइन में 12 साल से वृद्धि नहीं हुई है उसमें 20% वृद्धि की जाए। ताकि उनका वाजीब मूल्य उन्हें मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि किसानों की मुख्य रूप से मांग थी कि विभिन्न आवश्यकताओं के लिए जो उनकी भूमि अधिग्रहण की जा रही है उस भूमि की गाइडलाइन में 12 साल से वृद्धि नहीं हुई है। उसमें 20% बढ़ोत्तरी की जाए। ताकि उनको उचित मुल्य मिल सके। इसलिए किसानों द्वारा उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। और जो भी उसमें गाइडलाइन निकलकर आएगी उससे उनको अवगत कराया जाएगा।