सुलतानपुर सुल्तानपुर के मोची रामचेत और उनके परिवार ने सोमवार की शाम दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस ने इस मुलाकात का एक मिनट 28 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। रामचेत को देखते ही राहुल ने उन्हें गले से लगा लिया। सोनिया और प्रियंका गांधी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। रामचेत ने सोनिया के पैर छूए। रामचेत ने अपने पोते का परिचय भी सोनिया गांधी से कराया। रामचेत ने सोनिया और प्रियंका को अपने हाथों से बनाई चप्पलें भी भेंट कीं। राहुल को बताया, उनकी तरफ से दी गई सिलाई मशीन से अब वे ज्यादा चप्पलें बना रहे हैं। अब उनके पास दो दुकानें हो गई हैं। इस पर राहुल गांधी ने खुशी जताई।