महाकाल ने घटाटोप रूप में दर्शन दिए, 11 ब्राह्मणों ने किया अभिषेक – शिव नवरात्रि के चौथे दिन शयन आरती तक उमड़े हजारों दर्शनार्थी

  
दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल ने शिव नवरात्रि के चौथे दिन गुरुवार को घटाटोप रूप में दर्शन दिए। 25 फरवरी तक मंदिर में उत्सव चलेगा। सुबह भगवान महाकाल का 11 ब्राह्मणों ने गर्भगृह में अभिषेक पूजन किया। 

शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने कोटितीर्थ कुंड पर कोटेश्वर महादेव का पूजन किया। इसके पश्चात एकादश एकादशनी रुद्र पाठ किया। दोपहर में भोग आरती व संध्या पूजन किया गया। इसके पश्चात भगवान महाकाल को नए वस्त्र में मेखला, दुपट्टा, मुकुट, छत्र, नाग कुण्डल, मुंड माला एवं फलों की माला पहनाई गई। शाम से रात शयन आरती तक श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया।शिव नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में शाम 4.30 से 6 बजे तक शिव कथा व हरि कथा कीर्तन किया गया। शुक्रवार को महाकाल छबीना रूप में दर्शन देंगे। 

Author: Dainik Awantika