चंडीगढ़ की भक्त ने महाकाल को भेंट किया 10 ग्राम सोने का त्रिपुंड

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  चंडीगढ़ से आई महिला भक्त पूजा ठाकुर ने रविवार को उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए और सोने का त्रिपुंड भेंट किया। इस त्रिपुंड का कुल वजन लगभग 10.5 ग्राम है और इसकी बाजार में मौजूदा कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने नंदीहॉल में पहुंचकर उक्त सोने का त्रिपुंड प्राप्त कर महिला भक्त का सम्मान किया। 

Author: Dainik Awantika