महाशिवरात्रि पर्व पर आज कई देशों के फूलों से सजा महाकाल का दरबार-30 लाख रुपए के खर्च से फ्लाइट से मंगवाए 2 हजार किलो फूल – बेंगलुरु से आए 40 कलाकारों के दल ने की गर्भगृह,नंदीहॉल में सजावट

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

महाशिवरात्रि पर्व पर आज ज्योतिर्लिंग महाकाल का दरबार विदेशों फूलों से सजा है। करीब 30 लाख रुपए के खर्च से फ्लाइट से ये फूल विशेष रूप से उज्जैन मंगवाए और मंदिर में सजवाए गए है। 
फूलों की इस आकर्षक सजावट करने के लिए भी बेंगलुरु से कृष्णमूर्ति रेड्डी के साथ 40 कलाकारों का दल यहां पहुंचा। मंदिर में कलाकारों के द्वारा की गई फूलों की यह सजावट देखते ही बन रही है। महाशिवरात्रि पर्व के लिए 2 हजार किलो फूलों मंगवाए गए। दरअसल बेंगलुरु से कलाकारों का जो दल उज्जैन आया उन्हें फ्लाइट से फूल मंगवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। करीब 30 लाख रुपए कीमत के विदेशी पीले फूलों से महाकाल का नंदी हाल और गोल्डन महल के आकार में गर्भगृह सजाया गया है।
जाने कौन-कौन से देश के फूल लगे सजावट में
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि बेंगलुरु से आए कलाकार फ्लाइट से थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया सहित भारत के भी कई राज्यों से 30 प्रकार के करीब 2 हजार किलो फूल लेकर यहां पहुंचे। कई घंटों की मेहनत के बाद मंदिर में सजावट की गई।ये कलाकार विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी में भी मंदिर फूलों की सजावट करते हैं।

Author: Dainik Awantika