चंडीगढ़। कांग्रेस और भाजपा का दावा है कि आप संजीव अरोड़ा की जगह अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने सांसद अरोड़ा से कैबिनेट में जगह देने का सौदा किया है। इस साजिश से पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा- क्या इस कदम का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब से राज्यसभा में नामांकन का रास्ता साफ करना है। क्या यह बेहतर नहीं होगा कि केजरीवाल के बजाय पंजाब से कोई व्यक्ति राज्य का प्रतिनिधित्व करे। कांग्रेस और भाजपा के दावों को आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने खारिज कर दिया है। प्रियंका ने कहा- अरविंद केजरीवाल न पंजाब के सीएम बन रहे हैं और न ही राज्यसभा जा रहे हैं। दोनों बातें बिल्कुल गलत हैं।