दैनिक अवंतिका उज्जैन।
रेप केस में जमानत पर जेल से बाहर आया आसाराम बापू अचानक से महाशिवरात्रि पर उज्जैन पहुंचा और मंगलनाथ मार्ग पर स्थित अपने आश्रम में ठहरा है। लेकिन आश्रम के अंदर वह किसी से भी नहीं मिल रहा। आश्रम के बाहर शिष्यों का डेरा जमा हुआ है।
बताया जा रहा है कि बापू यहां स्वास्थ लाभ के लिए आया है। 22 फरवरी तक बापू इंदौर आश्रम में था। लेकिन समर्थकों की अधिक भीड़ के बाद वहां से गायब हुआ और फिर उज्जैन पहुंच गया। यहां मंगलनाथ स्थित आश्रम में ठहरा है। इसके बाद से बड़ी संख्या में शिष्य मिलने पहुंच रहे है। मंगलनाथ मार्ग पर सांदीपनि आश्रम के पास आसाराम का आश्रम कई दिनों से वीरान पड़ा था। लेकिन हाल ही में यहाँ चहल पहल दिखी। आसाराम अपने कमरे से बाहर नहीं निकल रहा है। किसी से भी नहीं मिल रहा है। यहां लोगों को जांच के बाद आश्रम की कुछ सीमा तक प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस भी हर गतिविधि पर नजर रखे हुवे है। आश्रम में मोबाइल, कैमरा भी बाहर ही रखवाए जा रहे हैं। आपको बता दे कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आसाराम इंदौर आश्रम पहुंचा था, जहां प्रवचन देते वीडियो भी सामने आया था।
सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च तक
सशर्त जमानत पर छोड़ा है
सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी को आसाराम बापू को 31 मार्च तक के लिए सशर्त जमानत पर छोड़ा है। कोर्ट ने उसे अनुयायियों से बिल्कुल भी मिलने अनुमति नहीं दी है। साथ ही प्रवचन देने पर भी रोक लगाई है। इसके बावजूद बापू कुछ अनुयायी से इंदौर में मिला था और प्रवचन की तस्वीर भी आई थीं। आश्रम में मीडिया कर्मियों को तो बिल्कुल भी अंदर कवरेज आदि की अनुमति नहीं है।