ईसाई समाज आज मनाएगा गुड फ्राइ-डे

उज्जैन। इसाई समाज उज्जैन में आज गुड फ्राई-डे का त्योहार मनाएगा। देवासरोड स्थित कैथोलिक चर्च में समाजजन एकत्रित होंगे व प्रभु यीशु की प्रार्थना करेंगे। कैथोलिक चर्च के पीआरओ फादर जोबी ने बताया कि गुड फ्राई-डे ऐसा दिन है जब ईसा मसीह ने धरती पर बढ़ रहे पाप के लिए अपना बलिदान तक दे दिया था। जिस दिन ईसा ने अपने प्राण त्यागे वह शुक्रवार था। इसी याद में इसाई समाज के लोग गुड फ्राई-डे का त्योहार मनाते हैं। चर्च में इस दिन एकत्रित होकर प्रभु यीशु को याद कर प्रार्थना करेंगे। समाजजन ईसा मसीह के प्रतीक क्रास को चूमते हैं। जुलूस भी निकाला जाता है तथा विभिन्न धार्मिक विधि की जाती है।