उत्तराखंड एवलांच, अब तक 47 मजदूर बचाए

0

ब्रह्मास्त्र चमोली

उत्तराखंड के चमोली में 28 फरवरी को सुबह 7.15 बजे एवलांच आया। बर्फ का पहाड़ खिसका जिसकी चपेट में 55 लोग आ गए। कल रात 8 बजे तक 33 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया था। 18 लोगों को आज सुबह निकाला गया। 8 लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू आॅपरेशन में सेना के 200 से ज्यादा जवान लगे हुए हैं। मौसम चुनौती बना हुआ है। इसकी वजह से एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। सेना का हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय पर है। घटना बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर दूर चमोली के माणा गांव में हुई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बॉर्डर रोड आॅगेर्नाइजेशन के कुल 57 लोग काम कर रहे थे, जिसमें से 2 लोग छुट्टी पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *